नारी शक्ति के प्रतीक दबंग महिला के रूप में जानी जाती हैं सौम्या चौरसिया
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव पद पर तैनात हैं सौम्या चौरसिया
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
चौरसिया समाज के महिलाओं और आगे लक्ष्य लेकर चल रहीं लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं सौम्या
***************************************
अगर आजकल की लड़कियों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि ये लड़कियां आजकल बहुत बाजी मार रही हैं। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देखते हैं। विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। किसी समय इन्हें कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए।
चौरसिया समाज की नारी शक्ति सौम्या चौरसिया फिलवक्त मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव के पद पर तैनात हैं।
गौरतलब है कि बिलासपुर जिले से सेवा की शुरुआत करने वाली सौम्या चरोदा नगर निगम आयुक्त भी रह चुकी हैं। पेंड्रा और पाटन में एसडीएम रहते हुए माफियाओं, खासकर भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया था और वे सुर्खियों में आईं थीं।
राज्य प्रशासनिक सेवा 2008 बैच की अधिकारी सौम्या चौरसिया ने अपने कॅरियर की शुरुआत बिलासपुर जिले से की थी। वे सन् 2008 से 2011 तक बिलासपुर जिले में पदस्थ रही। इस दौरान उन्होंने पेंड्रा, बिलासपुर में एसडीएम पद पर रहते हुए अहम जिम्मेदारियां निभाई। 2011 से 2016 तक पूरे पांच साल दुर्ग जिले में पदस्थ रहीं। इस दौरान उन्होंने भिलाई और पाटन में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाली।
इनके कार्यकाल में दुर्ग जिला में राजस्व वसूली में पाटन अन्य विकासखंडो से अव्वल रहा। सबसे अहम कार्यकाल नवगठित निगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त के रूप में रहा। वह निगम की पहली महिला आयुक्त रही। इस दौरान उन्होंने निगम के कई बड़ी योजनाओं के क्रियान्यवयन में अहम भूमिका निभाई। फोरलेन के किनारे सौंन्दर्यीकरण, वसुंधरा नगर में गार्डन निर्माण, उद्योगों से रिकार्ड निर्यात कर, एवं पूरे निगम क्षेत्र में अक्टूबर, नवंबर माह तक अब तक की पहली रिकार्ड राजस्व वसूली इनके कार्यकाल में ही हुई थी। 2016 नवंबर-दिसंबर में उनका तबादला रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त के रूप में कर दिया गया। वहां वे वित्त, सामान्य प्रशासन जैसे विभागों का प्रभार कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।