प्रेम कुमार चौरसिया का हुआ झारखंड अंडर 23 क्रिकेट में चयन

प्रेम कुमार चौरसिया का झारखंड अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ सलेक्शन
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌



 चलना पड़ता है अंगारों पर इतिहास रचाने को
बिना ताकत झोंके तो एक जर्रा भी हिल नहीं सकता,
संघर्ष ही दिलाता है एक इंसान को मुकाम उसका
बिन मेहनत के कोई फल मिल नहीं सकता।


गिरिडीह जिले के प्रेम कुमार चौरसिया झारखंड अंडर 23 क्रिकेट टीम में चयनित हुए, जो गिरिडीह जिले व चौरसिया समाज के लिए ये गौरव की बात है। 
गिरिडीह जिले का एक और होनहार खिलाड़ी राज्य स्तरीय टीम में चयनित हुआ। ज्ञात हो कि प्रेम चौरसिया इससे पूर्व भी झारखंड अंडर-19 टीम के कैम्प में शामिल हो चुके हैं तथा इस सत्र के झारखंड अंडर-23 कैम्प के ट्रायल मैचों में 2 अर्द्धशतक लगाने के साथ बेहतर गेंदबाजी भी की जिससे इनका चयन झारखंड अंडर-23 टीम के लिए हुआ। 
गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने इस सफलता को लेकर प्रेम चौरसिया को बधाई दी है। साथ ही जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रेम चौरसिया भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड राज्य की ओर से खेलकर भारत देश के लिए भी खेलें और गिरिडीह का नाम रौशन करें। गौरतलब है कि प्रेम चौरसिया गिरिडीह शहर के चिरैयाघाट के रहने वाले हैं और बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से है। मनोहर लाल चौरसिया के बेटे प्रेम चौरसिया के प्रारंभिक गुरु संतोष तिवारी से क्रिकेट के गुण सीखने के बाद लगातार कई वर्षों से मेहनत करते आज इन्हें ये मुकाम हासिल हुआ है। राज्य स्तरीय टीम में चयनित होना सिर्फ प्रेम की काबिलियत और बहुत ही ज्यादा मेहनत का ही नतीजा है। 
प्रेम चौरसिया को झारखंड अंडर 23 क्रिकेट में चयन होने पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।