श्री जी गौ सदन नोएडा गौशाला में गोवर्धन पर्व धूमधाम से आयोजित

नोएडा। आज श्री जी गौ सदन सेक्टर 94  नोएडा गौशाला में गोवर्धन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यात्मिक एवं योग गुरु पंडित पुलकित महाराज जी के द्वारा गोवर्धन पूजा के बारे में बताया गया। यहां भजनों का भी लोगों ने आनंद लिया l


गोवर्धन पूजा के बाद नए भूसा घर की नींव गुरुजी और महेश अग्रवाल के द्वारा रखी गई। साथ ही गौशाला आए हुए सभी गौ प्रेमियों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी लगाई और गौ माता के दर्शन भी किए। इसके पश्चात लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर परश्री जी गौ सदन के सभी पदाधिकारी एवं शहर के सभी गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l