भगवान सूर्य के जन्मोत्सव पर देव में सूर्यरथ यात्रा की तैयारी हेतु बैठक आयोजित

देव। सूर्य जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देव में सूर्य रथ यात्रा के आयोजन हेतू देव में आज एक बैठक सूर्य रथ यात्रा के अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर के आवास पर किया गया।



बैठक की अध्यक्षता  दीलिप कुमार शिक्षक के द्वारा किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने सूर्य रथ यात्रा को व्यापक और आकर्षक बनाने पर विस्तार से बात की।


बैठक में रथ यात्रा के लिए सभी जरुरी विषयों जैसे इक्कीस सौ कलश यात्रा, भक्ति जागरण एवं भंडारा के कार्यक्रम पर  तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष उदय सिंह, सूर्य रथ यात्रा के सचिव  प्रमोद चन्देल उप- सचिव नन्दलाल ,कोषाध्यक्ष रणधिर चंद्रवंशी, शंभु , सह कोषाध्यक्ष उमा सिंह, पूर्व मुखिया नन्दकिशोर मेहता,-कुंदन कुमार, युगल किशोर सिंह, दीपक गुप्ता, पुरुषोतम पाठक, पवन पांडेय, विनोद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।