दिल्ली के रामलीला मैदान में मोदी की रैली में 2 लाख भीड़ जुटाने का दावा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में एक रैली काे संबोधित करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए धन्यवाद मोदी रैली आयोजन किया गया है। पार्टी ने रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की रैली में दो लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया है। धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे।

दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि कुल 7 सांसदों, 281 मंडल अध्यक्षों, निगम पार्षदों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। हर मंडल से कम से कम पांच सौ लोगों को रैली में लाने के लिए कहा गया है। पार्टी नेता भारी भीड़ जुटाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

कांग्रेस ने 14 दिसम्बर को इसी मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया था।