किसानों की एकजुटता से प्राधिकरण दस्ता लौटा बैरंग, मामला सराय कॉलोनी सेक्टर 100 का

नोएडा। आज सराय कॉलोनी सेक्टर 100 में प्रधिकारण का दस्ता जेसीबी एवं पुलिस फ़ोर्स के साथ किसानों की पुरानी आबादी को तोड़ने पहुंचा। प्राधिकरण की तानाशाही के खिलाफ क्षेत्र के किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए तथा किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक के साथ कई बार वार्ता भी हुई। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्र  , तहसीलदार सहित अधिकारी मौजूद रहे।


प्राधिकरण के  अधिकारी पुरानी आबादी को तोड़कर रोड निकालने पर आमादा थे। शाम को अधिकारियों से वार्ता एवं किसानों के अड़ियल रुख के बाद प्राधिकरण का दस्त वापस लौट गया।


सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि बुधवार को 12 बजे ओएसडी के साथ अन्य अधिकारियों के साथ किसानों की वार्ता होगी।  किसनों ने मांग की कि पांच एक की कमेटी से किसान की समस्या का निर्धारण, 2011 की सेटेलाइट इमेज, मूल निवास देखकर, समस्या का समाधान पर भी अधिकारियों ने सहमति जताई।



उन्होंने बताया कि 2002 के सर्वे में एडीएम ने 23 कमरे बने हैं कि यह रिपोर्ट दी थी। इसके बावजूद भी जबरन तरीके से अवैध अधिग्रहण किया गया। 2015 में ट्रेजरी में पैसा जमा कर दिया। गरीब किसान के साथ न्याय होना चाहिए। 


 इस अवसर पर किसान नेता सुखवीर पहलवान ने कहा कि किसानों के साथ प्राधिकरण हमेशा से सौतेला व्यवहार करता रहा है। यहां का मूल निवासी आज अपने मकानों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जमीन के मालिक को आज भूमाफिया बना दिया गया है। किसान के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर किसान नेता दिनेश शर्मा, विभोर शर्मा, राजेन्द्र यादव, बबलू चौहान, हरिकिशन शर्मा, मुकेश प्रधान, अर्जुन प्रजापति, बीरेंद्र चौहान, गगन शर्मा, रोहित शर्मा, सतीश चौहान, रूबी पाल, अंकित चौहान, सोनू यादव, सुमित गुर्जर, पंडित हुकुम सिंह, हरिओम चौहान, रामबीर यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों की संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।