नोएडा के प्रथम डॉक्टर जी.एस.बंसल 40 वर्षों से नोएडा में कर रहे हैं मरीजों का सबसे सस्ता ईलाज

नोएडा के प्रथम एमबीबीएस डॉक्टर जी. एस. बंसल आज भी हैं गरीबों के सच्चे सेवक, सबसे सस्ता करते हैं ईलाज
*******************************************



नोएडा। नोएडा के  चिकित्सा इतिहास को देखा जाय तो डॉ. जी. एस. बंसल ऐसे शख्स हैं जो नोएडा के प्रथम एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में सेक्टर -5 स्थित हरौला गांव में डॉ.  बंसल के नाम से क्लिनिक खोला था। आज 23 दिसम्बर 2019 को उनकी क्लिनिक को खोले ठीक 40 वर्ष हो गए।  तब आज की तरह वह  नोएडा आधुनिक व चमचमाता हुआ नोएडा नहीं था। तब बड़े-बड़े मल्टी अस्पताल आज की तरह नोएडा में नहीं थे।


उस समय जब नोएडा बस रहा था तब नोएडा में कोई आना नहीं चाहता था। तब यहां की आबोहवा में भयानक कठिनाइयां थी। चारों ओर जंगल ही जंगल दिखाई देता था।हरियाली के नाम पर सिर्फ किकरों के पेड़ थे।


दिल्ली से नोएडा आने- जाने का मार्ग भी तब संकरा था। ऐसे समय में डॉ. जी एस बंसल ने नोएडा में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हिम्मत जुटाई थी और उन्होंने अपनी पहली चिकित्सा केंद्र के रूप में अपना क्लिनिक स्थापित किया था।


आज भी उन्हें नोएडा के प्रथम डॉक्टर होने पर गर्व है। आज से 40 साल पहले उन्होंने गरीब, कमजोर मरीजों को सस्ते दर पर जो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का सपना देखा था, उसे आज भी उसे जीवंत रखा है। कुछ वर्ष पहले वे हरौला से नोएडा के सेक्टर 15 नयाबांस स्थित गुलमोहर कॉम्प्लेक्स में शिफ़्ट कर  डॉ. बंसल क्लिनिक का संचालन कर रहे हैं। इनके क्लिनिक में आज भी सस्ते दर पर ईलाज जारी है। खासकर सर्दी, बुखार,खांसी, नजला आदि रोगों के लिए डॉ. बंसल स्पेसलिस्ट जाने जाते हैं और रोगी कम पैसे में ही ठीक होकर व मुस्कान के साथ वापस लौटते हैं।


मूलरूप से राजस्थान के करौली  के निवासी डॉ बंसल ने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ,अजमेर से MBBS,  की डिग्री ली है । डॉ .बंसल अपना आशियाना दिल्ली के मयूर विहार फेज 1 में बनाया हुआ है। वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल  में भी चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे दिल्ली के रोटरी क्लब से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर अपनी सेवाएं देते रहते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य करते हुए कई बाद सम्मानित भी किया गया है।



बेहद हंसमुख, मिलनसार डॉ. बंसल ज्योतिष विद्या  के अच्छे जानकार व सिद्धस्त हैं। वे धार्मिक प्रवृति के भी व्यक्तित्व हैं।एक बार जो उनसे मिलता है, उनके मुरीद बन जाता है। सबसे बड़ी बात है कि नोएडा के चकाचौंध से  दूर डॉ. बंसल बड़े मल्टीप्लेक्स हॉस्पिटल बनाने से दूर रहे हैं। आज भी बेहद गरीब, कमज़ोर लोग उन्हें डॉक्टर के रूप में कम रहनुमा अधिक मानते हैं।


वैसे, चिकित्सकों की अग्रणी संस्था "इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन " के नोएडा शाखा के संस्थापक सदस्य रहने का उन्हें गौरव हासिल है। जनरल फिजिशियन के रूप में उनके क्लिनिक में हर रोगों का ईलाज किया जाता है और रोगी संतुष्ट होकर लौटते हैं।