नोएडा में प्रकाश पूरब को समर्पित शहाना नगर कीर्तन का आयोजन


नोएडा। साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज दे प्रकाश पुरब को समर्पित शाहाना नगर कीर्तन आज गुरुद्वारा हरी कृषण साहिब सैक्टर 12 ज़ेड ब्लॉक से 10 बजे सुबह आरंभ होकर शाम 7 बजे तक गुरद्वारा श्री सिंह सभा सैक्टर -18 में समर्पित हुआ।


भूपिंदर सिंह (बिट्टू) के अनुसार इस शाहाना नगर कीर्तन की तैयारी लगभग एक माह से की जा रही थी। इस बार लगभग 24 घंटे पहले ही निश्चित हो पाया, लेकिन गुरु महाराज द्वारा तैयार की गई सीख कॉम एक बहुत ही बहादुर तथा वीर कॉम है।  चाहे जंग का मैदान हो, व्यापार हो, खेल हो, अपना देश या परदेस हो, सभी जगह सिख वीरों ने देश का नाम रोशन किया है।



मनिन्दर सिंह, रणधीर सिंह, सर्वजीत सिंह, परमजीत सिंह तथा अन्य सभी युवाओं ने मिलकर शान से शाहाना नगर कीर्तन गुरु महाराज को समर्पित किया। विभिन्न संस्थाओं  पंजाबी विकास मंच ने गुरु सेवकों के लिए रास्ते में गरमा गरम चाय, ब्रैड पकोड़े का लंगर लगाया।


अध्यक्ष दीपक विज, महासचिव गुरिंदर बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव पुरी, वीरेंदर मेहता तथा सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में योगदान दिया। एम, एस एम ई नोएडा इंडस्ट्रियल एसोसीएशन के अध्यक्ष सुरेंदर नहाटा ने अपने साथियों के साथ ब्रैड पकोड़े और मिठाई, भूपिंदर  ने अपने साथियों के साथ मक्का की रोटी और सरसों का साग उपलब्ध कराई।


इस अवसर पर गुरु जी के अनुयाइयों में हर उम्र के श्रद्धालु शामिल थे।  किसी को सर्दी का ख्याल ही नहीं था, इस नगर कीर्तन को समर्पित करने में। नोएडा पुलिस का सहयोग बहुत ही प्रशंसनीय रहा। ।