सपा ने कई मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन

नोएडा। भाजपा की उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ अत्याचार , बहन बेटियों के साथ छेड़खानी व बलात्कार, चौपट कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने आदि मुद्दों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष बीर सिंह यादव के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।



सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि नोएडा से भी भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता सूरजपुर जिला मुख्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई बार पुलिस से सपा नेताओं की झड़प भी हुई। जब पुलिस ने कलेक्ट्रेट में घुसने से रोक और गेट बंद कर दिया इसके बाद सपा नेता गिरफ्तारी पर अड़ गए।



जिलाधिकारी बीएन सिंह ने हस्तक्षेप कर सभी को अंदर प्रदर्शन की अनुमति दी तब जाकर सपा कार्यकर्ता शांत हुए। जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित पत्र सौंपा। इस अवसर पर बीर सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यववस्था चौपट है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बहन बेटियों का बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। इस सरकार में किसान , नौजवान, महिलाएं, अल्पसंख्यक पर अत्याचार हो रहा है जिसका समाजवादी पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। तानाशाही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी, भरत प्रधान, भीष्म यादव, चिंटू त्यागी, बबलू चौहान, ओमपाल राणा, बिलाल बरनी, मोहम्मद तस्लीम, सूबे यादव , मनोज चौहान, रामवीर यादव, मुकेश प्रधान, संजय त्यागी सहित सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।