नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में CAA के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में CAA के विरोध प्रदर्शन के दौरान गोपाल शर्मा नामक शख्स ने गोली चला दी। शख्स की गोली से जामिया का एक छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गुरुवार को जामिया से राजघाट तक CAA के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था।
दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स के पास से तमंचा बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।