नोएडा एम्प्लाईज एसोसिएशन की 11 फरवरी को होगा आम सभा, कर्मचारी हित में लिया जा सकता है कड़ा निर्णय


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने ही कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाब बना कर काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारी तनावपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं।  यह आरोप एक प्रेस वार्ता में नोएडा एम्प्लाईज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लगाया। एक तरह से एसोसिएशन प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य हो गए हैं।


एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से प्राधिकरण कर्मचारियों पर दवाब बनाकर काम कराया जा रहा है और उन्हें क्रमशः सस्पेंड किया जा रहा है उससे कर्मचारियों में दहशत और भय का माहौल है।ऐसे में एसोसिएशन गंभीर निर्णय लेने को बाध्य हो गया है। उन्होंने सीईओ रितु महेश्वरी की ओर इशारा किया और कहा कि प्राधिकरण में लगातार कर्मचारी सेवा निवृत हो रहे हैं और उनकी जगह नई नियुक्ति नहीं हो रही है। ऐसे में जो कर्मचारी कार्यरत हैं, उनपर अधिक  काम करने का दवाब बनाया जा रहा है जिसका कर्मचारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के प्रति उच्चाधिकारियों का रवैया यही रहा तो एसोसिएशन आम सभा में गंभीर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि काम बंद भी किया जा सकता है। कर्मचारी हड़ताल पर भी जा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई है। क्लास 4 तक के कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 2 दिन का काम एक दिन में कर रहे हैं, बावजूद उनपर और अधिक काम करने का दवाब बनाया जा रहा है।


 चौधरी राजकुमार सिंह ने बताया कि एसोसिएशन कि आज  कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए प्राधिकरण कर्मचारियों की आमसभा दिनांक 11-02-2020 को अपराहन 1:00 बजे मुख्य प्रशासनिक भवन नोएडा के मुख्य द्वार पर करने का निर्णय लिया गया  है, जिसमें निम्न मुद्दे महत्वपूर्ण होंगे :-


 1.  एसोसिएशन द्वारा वर्ष 2019-20 में कर्मचारी हित में कराए गए समस्त कार्यों से प्राधिकरण कर्मचारियों को अवगत कराया जायेगा


2.  कर्मचारी हित के मांग पत्र में ज्वलंत मुद्दे जो प्राधिकरण के सम्मुख वर्तमान में निर्णय हेतु विचाराधीन हैं, उनसे समस्त कर्मचारियों को अवगत कराया जायेगा I
3.  प्राधिकरण में वर्तमान उच्चाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के विरुद्ध लिए जा रहे कठोर निर्णय पर आमसभा में कर्मचारियों से विचार -विमर्श के पश्चात आगामी कार्ययोजना पर निर्णय लिया जायेगाा  I
     प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह महासचिव महेश चंद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा वीरपाल सचिव प्रमोद यादव बिजेंद्र लोहिया कोषाध्यक्ष थान सिंह आर के भासने राजकुमार भाटी दीपक कश्यप विवेक कुमार नंदलाल भरत नागर सुभाष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।