नोवरा ने शहर के समाजसेवी व पत्रकारों को किया सम्मानित

नोएडा।  आज नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा शहर के समाजसेवियों एवं पत्रकारों को नोवरा अवार्ड देकर सम्मानित किया।



गौरतलब है के नोवरा संस्था द्वारा पहले भी शहर और देश के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। उसी कड़ी में नोवरा ने सबसे पहले शहर की जानी मानी संस्था नेफोमा को सम्मानित किया। नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन  के अध्यक्ष अन्नू खान को यह सम्मान प्रदान किया गया। नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा के नोएडा एक्सटेंशन के लाखों फ्लैट मालिकों की लड़ाई लड़ने में नेफोमा का बड़ा योगदान रहा है। उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण ही उन्हें यह सम्मान दिया गया है।


इसके साथ ही शहर के वरिष्ठ पत्रकार  अम्ब्रीश त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया गया। अम्ब्रीश त्रिपाठी शहर की और देश के ज्वलंत मुद्दों पर आम जनता की बात समाचार पत्रों में उठाते रहे हैं, जिनसे जनता को और शहर को काफी फ़ायदा हुआ है।  चेतना मंच समाचार पत्र के संस्थापक  रामपाल रघुवंशी को भी नोवरा सम्मान दिया गया। रामपाल रघुवंशी शहर का जाना माना नाम हैं एवं उन्होंने ग्रामीण एवं क्षेत्रीय समस्याओं को अपने समाचार पत्र द्वारा आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया है। इसके बाद नोवरा सम्मान कल्पना कला केंद्र की संस्थापक श्रीमती कल्पना भूषण को दिया गया जिन्होंने शहर में नृत्य क्रांति लेकर आई है


नोएडा : नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आज शहर के समाजसेवियों एवं पत्रकारों को नोवरा अवार्ड देकर सम्मानित किया , गौरतलब है के नोवरा संस्था द्वारा पहले भी शहर और देश के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है। उसी कड़ी में नोवरा ने आज सबसे पहले शहर की जानी मानी संस्था नेफोमा को सम्मानित किया (नॉएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन ) के अध्यक्ष श्री अन्नू खान को यह सम्मान प्रदान किया गया , नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने कहा के नॉएडा एक्सटेंशन के लाखों फ्लैट मालिकों की लड़ाई लड़ने में नेफोमा का बड़ा योगदान रहा है , उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के कारण ही उन्हें यह सम्मान दिया गया।


इसके बाद शहर के वरिष्ठ पत्रकार श्री अम्ब्रीश त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया गया , अम्ब्रीश त्रिपाठी शहर की और देश के ज्वलंत मुद्दों पर आम जनता की बात समाचार पत्रों में उठाते रहे हैं जिनसे जनता को और शहर को काफी फ़ायदा हुआ है। चेतना मंच समाचार पत्र के संस्थापक श्री रामपाल रघुवंशी को भी नोवरा सम्मान दिया गया , रामपाल रघुवंशी शहर का जाना माना नाम हैं एवं उन्होंने ग्रामीण एवं क्षेत्रीय समस्याओं को अपने समाचार पत्र द्वारा आगे बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया है , इसके बाद नोवरा सम्मान कल्पना कला केंद्र की संस्थापक श्रीमती कल्पना भूषण को दिया गया जिन्होंने शहर में नृत्य क्रांति लेकर आई है।उनसे मुफ्त में नृत्य कला सीखने वाले सैंकड़ो बच्चों ने आज इसे पेशा बना लिया है और देश ही नहीं विदेश में भी कल्पना का नाम रोशन कर रहे हैं।


संस्था के उपाध्यक्ष  अजय चौहान एवं महासचिव पुनीत राणा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा के यह नोवरा सम्मान का दूसरा सीजन है और वह अन्य समाजसेवियों को भी इसी प्रकार उनके द्वारा किये गए स्वार्थरहित कार्यों के लिए सम्मानित करते रहेंगे।