पंजाब केसरी के पूर्व संपादक स्व. अश्विनी कुमार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में दी गई श्रधांजलि

नोएडा। पंजाब केसरी के संपादक एव निडर, निर्भीक और लेखनी के बेताज बादशाह स्व0अश्विनी कुमार को ग्रेटर नोएडा स्वर्ण नगरी स्थित प्रेस क्लब में मंगलवार को श्रधांजलि दी गई। 



इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एव सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर ,जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एव दैनिक जागरण के ग्रेटर नोएडा चीफ धर्मेन्द्र चंदेल, प्रेस क्लब के संस्थापक एव नवभारत टाइम्स ग्रेटर नोएडा के चीफ आदेश भाटी ,क्राइम फ्री इंडिया के संस्थापक परवीन भारतीय, हिंदुस्तान से मयंक राणा, नवभारत से के पी सिंह, पंजाब केसरी ग्रेटर नोएडा से सतेन्द्र सिंह व तरुण भड़ाना, लोकेश शर्मा,एबीपी न्यूज़ से रवीन्द्र जयंत, अशोक तोगड़ ,दैनिक जागरण से अरविंद मिश्रा,मनीष तिवारी, आलम खान,राकेश त्यागी,सोबिंद्र भाटी समेत अन्य लोगों ने उन्हेंं श्रद्धांजलि दी।