** सूर्य रथ यात्रा हेतु देव पर्यटन विकास केन्द्र की समीक्षा बैठक संपन्न
देव। देव में सूर्य रथ यात्रा की सफलता हेतु आज एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उदय सिंह ने कहा कि सूर्य रथ यात्रा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक रुप में मनाया जायेगा। रथ यात्रा में 2100 कलश यात्री होंगे, जिसमें महिलाएँ भी शामिल होंगी।
बैठक में मुख्य संरक्षक बिपीन कुमार सिंह ने कहा कि देव पर्यटन विकास केन्द्र के सभी सदस्य रथ यात्रा की सफलता हेतु प्रयासरत हैं तथा जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
बैठक में देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष उदय सिंह, सचिव पवन पांडेय, उप- सचिव दीपक गुप्ता, पूर्व मुखिया नन्दकिशोर मेहता,उपाध्यक्ष विनोद चौधरी,धनु पांडेय,दीलिप, शिक्षक,रोबिन सिंह, उमा सिंह,रणधिर चँद्रवंशी, सुशील सिंह, पुरुषोतम पाठक आदि उपस्थित थे।
सूर्य रथ यात्रा के कार्यक्रम निम्न है : -
** दिनांक 01.02.2020 को सुबह सात बजे से पूजन प्रारंभ,
10 बजे से सूर्य रथ यात्रा सह कलश यात्रा की शुरुआत
** दिनांक 02.02.2020 को प्रसाद वितरण कार्यक्रम।
** दिनांक 03.02.2020 को हवण एवं प्रसाद वितरण
** दिनांक 04.02.2020 को अपराह्ण तीन बजे से भंडारा एवं सायं 07 बजे से भक्ति जागरण
* दिनांक 05.02.2020 को अपराह्ण के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम है।
साथ ही इस बैठक में आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस रथयात्रा की सफलता में वे आयोजन समिति को तन, मन और धन से सहयोग देकर देव की गौरव गरिमा को आगे ले जाने में मदद करें।