विजय नगर वार्ड 58 उपचुनाव में विकास खारी 786 मतों से जीते

**    विजय नगर वार्ड 58 उप चुनाव में कांग्रेस के विकास खारी 786 वोटों से जीते



गाजियाबाद।  विजयनगर वार्ड 58 में हुए उपचुनाव के मतों की सुबह 8 बजे से इनग्राह्म स्कूल मेंचल रही मतों की गिनती के परिणाम के दौरान कांग्रेस के विकास खारी ने भाजपा के पवन शर्मा को 786 वोटों से हराया है।


उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री ,मेयर अध्यक्ष, तमाम भाजपा के पार्षद लगे हुए थे, पर उनकी चाल भी काम नहीं आई।भाजपा/कांग्रेस प्रत्याशी समेत कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस प्रत्याशी विकास खारी को 2520 वोट मिली जबकि भाजपा प्रत्याशी पवन शर्मा को 1734 मत पड़े। कांग्रेस के प्रत्याशी 786 वोटों से विजय घोषित किए गए।