बंसल क्लिनिक पर कान से कम सुनने वालों के लिए निःशुल्क कैम्प का आयोजन 22 फरवरी को

नोएडा। कान से कम सुनने वाले पुरुष व महिलाओं के लिए आगामी 22 फरवरी 2020 दिन शनिवार को निःशुल्क कैम्प का आयोजन नोएडा के सेक्टर- 15 स्थित गुलमोहर कॉम्प्लेक्स के बंसल क्लिनिक सी -63 पर समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा।



क्लीनिक के संचालक डॉ. जी.एस. बंसल ने बताया कि वे समय-समय पर जरूरत मंदों एवं गरीबों के लिए विभिन्न रोगों के लिए निःशुल्क कैम्प का आयोजन करते रहते हैं। इसी कड़ी में वे कान से कम सुनने वालों के प्रति निःशुल्क कैम्प लगाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर उन्हें सुनने की मशीन भी निःशुल्क दिया जायेगा। इसके लिए 15 फरवरी को अपराह्न 1बजे तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।