नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
नोएडा। पुलिस द्वारा किसानों को जेल भेजे जाने के बाद भी बुधवार 12 फरवरी 2020 को फिर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर किसानों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर 6 पर जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन कर अपने हक अधिकारियों के लिए आवाज बुलंद की।
किसानों के धरने को सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के आंदोलन का मजदूर संगठन सी. आई. टी. यू. पूर्ण रुप से समर्थन करता है और किसानों के आंदोलन में मजदूर भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को पूरा करने के बजाय शासन प्रशासन किसानों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज कर किसानों की आवाज को दबाना चाहते हैं जिसका का कड़ा विरोध किया जाएगा साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग किया किसानों पर दर्ज एफआईआर वापस लेकर बिना शर्त रिहा किया जाए और किसानों की समस्याओं का सम्मानजनक समाधान कराया जाए।