लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस ने फार्च्यूनर को परखच्चे उड़ाए, 6 लोगों की मौत, 15 यात्री घायल

 लखनऊ। लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवे अब हादशों का एक्सप्रेसवे कहा जाने लगा है। इस एक्सप्रेसवे कई ऐसी भीषण दुर्घनाएं हो चुकी है, जिसे देखकर व जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तेज रफ्तार न जाने कितने लोगों को मौत के मुंह में धकेलता रहेगा। 



बीती रात बिहार राज्य सड़क परिहवन निगम की वॉल्वो बस ने डिवाइडर पार कर आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें बैठे पांच लोगों की मौत हो गई।


बस एक्सप्रेस वे से उतर कर सर्विस लेन में जा गिरी। इससे बस चालक की मौत हो गई और 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में 40 यात्री बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल मुजफ्फरपुर निवासी दिलीप को देर रात अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति ऐसी हो चुकी थी कि हादसे के बारे में ठीक से कुछ जानकारी नहीं दे पा रहा है।


पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार दिल्ली निवासी सुनीता सिंह के नाम से पंजीकृत है। फॉर्च्यूनर  कार सवार पांच व्यक्ति लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे, जबकि वॉल्वो बस गाजियाबाद के कौशांबी से बिहार जा रही थी।