नोएडा। सेक्टर 74 निवासी धनंजय कुमार सिंह ने अपने अनुभवों को एक पुस्तक "डीएनए ऑफ सेल्स" में समायोजित किया है। यह पुस्तक मान्यताओं या सिद्धांतों पर आधारित नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह से इनके 10 साल के प्रबंधन और कानूनी शिक्षा और 18 वर्षों के अनुभव पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि जब ये आम तौर पर बैठकों और सेमिनारों में लोगों से पूछते थे कि कितने लोग सेल्स प्रोफेशन में हैं तो ज्यादातर लोग अपने पेशे का खुलासा करने से हिचकिचाते थे। उनकी नजरों मे सेल्समेन को ख़राब नजरो से देखा जाता है। तब ये अपने सेमिनारों मै सबूत देते और प्रूफ करते की सभी लोग सेल्स पर्सन हैं और यह दुनिया में यह सबसे अच्छा प्रोफेशन है।
यह पुस्तक सेल्स की क्षमता बढ़ाने के लिए आंतरिक और बाहरी कौशल विकास के लिए संबंधित है। लगातार सीखना और अपने मे सुधार करना ही बेहतरी की कुंजी है। उन्होंने ऐसे सभी ज्ञान और सूचनाओं को समेकित करने का प्रयास किया है।
कई उद्यमी यह समझने में असफल होते हैं कि सेल्स, केवल ग्राहकों को बनाने के लिए ही नहीं है, बल्कि कर्मचारियों, निवेशकों, भागीदारों आदि को आकर्षित करने में भी एक महत्वपूर्ण कला है। स्टार्टअप्स के लिए यह पुस्तक खास कर काफी लाभकारी होगा।
बकौल धनजंय नोएडा मे पिछले 20 बरसों से रह रहे हैं। इन्होंने 2 बार नौकरी बदल डाली लेकिन अपना नोएडा नही छोड़ा। ये विभिन्न विषयों जैसे पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट, बिज़नेस डेवेलपमेंट, सेल्स ट्रेनिंग, ग्राहक संबंध, स्टूडेंट्स & एम्प्लाइज मोटिवेशन,साइबर सुरक्षा आदि के प्रखर वक्ता और प्रशिक्षक है। उन्होंने लगभग 14,000 आईटी इंजीनियर्स और 10,000 चाटर्ड एकाउंटेंट्स को देश के विभिन्न शहरों में प्रशिक्षण दिया है।
धनंजय कुमार सिंह एडवरटाइजिंग मैनेजमेंट मे ग्रेजुएट , मार्केटिंग प्रबंधन में स्नातकोत्तर,परियोजना प्रबंधन के साथ साथ कानून की शिक्षा LLB भी की है। ये सेंट जेवियर्स कॉलेज, ईशान इंस्टिट्यूट, CCS विश्वविद्यालय और IIT दिल्ली के छात्र रहे हैं। धनंजय वर्तमान में एक मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी डेस्करा के इंडिया क्षेत्रीय सेल्स निदेशक के रूप में काम कर रहे हैं।
एक व्यक्ति जिसने सरकारी स्कूलों और गरीबी से निकल कर खुद को कठिन परिश्रम द्वारा स्थापित किया। ये एक सामाजिक कार्यकर्ता व "द इंडियन सोशल सर्विसेज" के संस्थापक हैं जो गरीब बच्चों के शिक्षा, फ्री आईएएस कोचिंग, फ्री लीगल सर्विसेज आदि पर काम करती है। इसके साथ ही अपने सोसाइटी AOA प्रेसिडेंट, नोयडा विकास मंच, प्रोग्रेसिव कम्युनिटी फाउंडेशन, कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स से जुड़े हुए विभिन्न कार्यों मे कार्यशील हैं।