भारत में कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हुई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दुनियाभर में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस समय इटली और ईरान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, भारत, अमेरिका, पाकिस्तान समेत तमाम देशों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।



भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक और केस सामने आया। इस तरह पुणे में अब तक 18 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो चुकी है।