नोएडा। आज भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधक से मिला और कहा कि आये दिन किसानों के साथ टोल कर्मचारी बदसलूकी करते हैं व स्थानीय किसानों को दी जाने वाली सुविधा में अवरोध पैदा करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि स्थानीय किसानों को एक्सप्रेस वे पर दी जाने वाली सुविधा को सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए, अन्यथा भारतीय किसान संगठन आगामी 20 मार्च को टोल प्लाजा का घेराव करेगा।
इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष सुंदर सिकंदरपुर, परविंदर कुमार जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, प्रदेश सचिव राज भाटी, दिव्यांशु यादव, जीत प्रधान, देवेंद्र सिंह, भूति शर्मा, ताज खान, संजीव शर्मा, निजाम खान, आदेश यादव, अंकित यादव, शहादत खान आदि मौजूद रहे।