नई दिल्ली। कोरोना वायरस देश में लगातार फैलता जा रहा है। यह इस वक्त देश और दुनिया में एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। इस बीच भारतीय सेना के एक जवान में कोरोना वायरस का पहला पुष्ट मामला सामने आया है। यह जवान लद्धाख स्काउट का है।
उनके पिता ईरान की यात्रा से लौटे थे। वे भी कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो जवान का इलाज चल रहा है। जबकि उनकी पत्नी और बहन सहित अन्य परिजनों को क्वॉरंटाइन किया गया है।