एक महिला दूसरी महिला की सहयोग करती हैं तो अद्भुत चीजें बनती है

नोएडा।  महिला प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापक शैली सेठी ने ऑन लाइन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बहुत ही धूम- धाम से मनाया। 



इस वर्ष महिला दिवस पर शैली सेठी ने ऑनलाइन महिला दिवस मनाया, जो पिछले दो माह तक चला। आज उसका समापन किया गया। उन्होंने बताया की आदि काल से महिलाओ के लिए एक मुहावरा प्रयोग किया जाता है, जिसमें कहा जाता है कि एक औरत ही दूसरी औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। इस वाक्य को बदलने के लिए ही महिला दिवस के मद्देनजर


पहल शुरू की।  ऑन लाइन वूमेन डे की शुभ कामनाओ की पोस्ट में प्रत्येक पोस्ट में एक लाइन का प्रयोग किया गया जिसमें मुख्य रूप से लिखा गया "Amazing Things Happen When Women Help Other Women अर्थात जब एक महिला दूसरी महिला की सहायता करती हैं तो अद्द्भुत चीज़े होती हैं। ऑनलाइन वूमेन डे में देश विदेश से 650  से अधिक महिलाओ ने भाग लिया। सभी महिलाओ में महिला दिवस को लेकर बहुत हर्ष और उल्लास रहा।