नोएडा। गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट बनने के बाद यहां पुलिस ने आज पहली होली खेली। उल्लेखनीय है की पुलिस हमेशा आम जनता के साथ होली न खेलकर दूसरे दिन होली खेलती है, क्योंकि होली के दिन सुरक्षात्मक दृष्टि से उन्हें विभिन्न हिस्सों में तैनाती रहती है। इसलिए उन्हें दूसरे दिन होली खेलने का मौका आता है। आज सेक्टर थाना 20 सहित जिले के अन्य थानों में पुलिस कर्मियों ने होली के रंगों में रंगते दिखे।
होली के पर्व के यानी दुलहेडीं के दूसरे दिन तिलहेंडी को पुलिस की होली होती है। इस दिन पुलिसकर्मी रंगो में रंगते हुए होली का त्यौहार मनाते हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस महकमें भी होली का पर्व पूरी मस्ती के साथ मनाया गया।
पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की यह पहली होली है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से यहां पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में वृद्धि हुई है। होली पर्व के मौके पर गौतमबुद्धनगर के तीनों जोनों, सर्किलांं के थानों में पुलिसकर्मी होली मनाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान थानों में कुछ पुलिसकर्मियों ने भंगडा पर जमकर डांस भी किया और एक दूसरे रंग और गुलाल लगा कर होली का पर्व का मनाया। नोएडा थाना सेक्टर 24 में एसीपी रजनीश वर्मा, थानाध्यक्ष रामपाल सिंह एवं पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली।