नोएडा। होली पर जमकर शराब पिया और नशे में संभल नहीं पाया तो 23 वर्षीय नेपाली युवक को मौत ने अपनी गोद में सुला लिया। यह वाकया नोएडा के सेक्टर 2 औद्योगिक क्षेत्र में घटी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर 20 पर आज दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 2 में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि ओमनाथ पुत्र धर्मराज उम्र करीब 23 वर्ष जो मूल रूप से काठमांडू नेपाल का रहने वाला है और 10-12 वर्ष से नोएडा में रहता है।
मृतक का पिता गार्ड की नौकरी करता है। वह वर्तमान में ए-87 सेक्टर 2 में निवास करते हैं। मृतक नशे का आदी था। होली के पर्व पर कल उसने अधिक नशा किया था। रात में सुबह के समय बाथरूम गया तो बाथरूम में पैर फिसल गया और धड़ाम से गिर गया। इस स्थिति में उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने जांचोपरांत पाया कि युवक की मृत्यु स्वाभाविक मृत्यु है। पुलिस द्वारा मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।