कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे और पेरीफेरल पर वाहनों की टक्कर, कई लोग घायल

नोएडा। आज कोहरे के कहर का असर यमुना एक्सप्रेस व ईस्टर्न पेरिफेरल पर हुए हादसे के दौरान देखा जा सकता है। एक तो वाहनों की रफ्तार कम नहीं हो रही है, उपर से मार्च माह में सघन कोहरे ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। 



यमुना एक्सप्रेसवे, पेरिफेरल पर आधा दर्जन वाहनों का आपस में टकराने  की खबर आ रही है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।


पुलिस के मुताबिक कोतवाली दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाने वाले 2 टूरिस्ट बसें आपस में टकरा गई। पीछे से महिंद्रा टीयूवी 300 आ रही थी वो भी टकरा गई। कुल 4 लोग घायल हैं जिनको कैलाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में एंबुलेंस से भेज दिया गया है। अभी तक कोई कैजुअल्टी की सूचना नहीं है।