नोएडा के सेक्टर 100 और सेक्टर 78 में कोरोना वाइरस के दो मरीज पॉजिटिव पाए गए, सर्विलेंस की कार्यवाही शुरू


नोएडा। आज नोएडा में करोना वायरस के 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी सीएमओ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


इनमें से एक मरीज सेक्टर 100 की निवासी महिला है जो हाल ही में फ्रांस से आई है और पहले से आइसोलेशन में भर्ती है। दूसरा मरीज सेक्टर 78 के हाइप पार्क सोसायटी में रहते हैं। उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है। यह खबर मिलते ही उक्त सेक्टर में हड़कंप मच गया है। 


कोरोना वाइरस से पीड़ित एक मरीज को सर्विलेंस की कार्यवाही शुरू कर दी गई है, जबकि दूसरे मरीज को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।