सेक्टर 49 पुलिस ने चेन छीन कर भाग रहे दो लुटेरे को मुठभेड़ में पकड़ा, चेन बरामद

नोएडा। आज चेन छीनकर भाग रहे बदमाशो के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल  हो गए जिन्हें गिरफ्तार, कर लिया गया है। उनके कब्जे से अवैध शस्त्र, मोटरसाइकिल व छीनी गयी चेन बरामद हुआ है।



    आज आनंद कुमार ने 112 नंबर पर सूचना दी कि सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास से दो अपाचे बाइक सवार ने उनके गले से पीली धातु की चेन छीनकर भाग गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई जिस पर सेक्टर 117 में बदमाशों के द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किए गए। जबाबी फायरिंग में दोनों बदमाश हसनैन पुत्र असलम एवं रिजवान पुत्र अशफाक निवासी  पिपलेड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ पैर में गोली लगने से घायल हुए है, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक मोटरसाइकिल अपाचे रंग सफेद एवं दो तमंचा 315 बोर मय दो खोखा कारतूस एवं 8 जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त हसनैन से एक पीली धातु की टूटी हुई चेन बरामद हुई है। 


आपराधिक इतिहास


*लअभियुक्त हसनैन पुत्र असलम
1-मु0अ0सं0 244/20 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
2-मु0अ0सं0 245/20 धारा 307 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
3-मु0अ0सं0 246/20 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना सै0-49 नोएडा।
4-मु0अ0सं0 1204/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
5-मु0अ0सं0 1362/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
6-मु0अ0सं0 1364/20 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
7-मु0अ0सं0 110/15 धारा 342/395 भादवि0 थाना मसूरी गाजियाबाद।
8-मु0अ0सं0  99/15 धारा 342/395 भादवि0 थाना मसूरी गाजियाबाद।
9-मु0अ0सं0 333/17 धारा 380/411 भादवि0 थाना मसूरी गाजियाबाद।
10-मुु0अ0सं0 1109/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना मसूरी गाजियाबाद।
11-मु0अ0सं0 921/15 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना सिहानी गेट गाजियाबाद।
12-मु0अ0सं0 191/16 धारा 392/411 भादवि0 थाना सि0ला0 मेरठ।
13-मु0अ0सं0 451/16 धारा 323/394 भादवि0 थाना सदर बाजार मेरठ।
14-मु0अ0सं0 106/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना रोहटा मेरठ।
15-मु0अ0सं0 104/18 धारा 307 भादवि0 थाना रोहटा मेरठ।
16-मु0अ0सं0 54/18 धारा 392/411 भादवि0 थाना रोहटा मेरठ।
17-मु0अ0सं0 177/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट थाना रोहटा मेरठ।
18-मु0अ0सं0 662/18 धारा 380/411 भादवि0 थाना पिलखुवा हापुड।
19-मु0अ0सं0 595/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना पिलखुवा हापुड।
20-मु0अ0सं0 270/17 धारा 379/411 भादवि0 पिलखुवा हापुड।



अभियुक्त रिजवान पुत्र अशफाक
1-मु0अ0सं0 244/20 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
2-मु0अ0सं0 245/20 धारा 307 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
3-मु0अ0सं0 247/20 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना सै0-49 नोएडा।
4-मु0अ0सं0 1204/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
5-मु0अ0सं0 1362/19 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
6-मु0अ0सं0 1364/20 धारा 392/411 भादवि0 थाना सै0-49 नोएडा।
7-मु0अ0सं0 662/18 धारा 380/411 भादवि0 थाना पिलखुवा हापुड।
8-मु0अ0सं0 595/18 धारा 379/411 भादवि0 थाना पिलखुवा हापुड।
9-मु0अ0सं0 270/17 धारा 379/411 भादवि0 पिलखुवा हापुड।
10-मु0अ0सं0 107/18 धारा 25 आम्र्स एक्ट थाना रोहटा मेरठ।
11-मु0अ0सं0 104/18 धारा 307 भादवि0 थाना रोहटा मेरठ।
12-मु0अ0सं0 54/18 धारा 392/411 भादवि0 थाना रोहटा मेरठ।