नोएडा। आज तीन नाइजिरियन मूल निवासियो को थाना बीटा 2 पुलिस ने 40 पेटी बीयर, दो पेटी शराब व 29 पुडिया नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाइजिरियन मूल निवासी 03 युवक 1. DAMIAN OGUGUD UKE GBU S/0 UKAEGBU R/O LAGOS नाइजिरिया हाल पता सी 20 सिग्मा 4 ग्रे0 नौ0 2. MAXWELL MUKWELLE S/0 PAUL NGWANE R/O CAMEROON हाल पता सी 20 सिग्मा 4 ग्रे0 नौ0 से कुल 30 पेटी बीयर व 1 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उनसे गिरफ्तारी के दौरान 29 पुडिया नाजायज गांजा भी बरामद हुआ। उनके निशादेही पर तीसरा नाइजिरियन मूल निवासी 3. EGUN OSAS MACBETH S/O EGUN हाल पता सी 56 सिग्मा 4 ग्रे0 नौ0 को म0न0 सी 20 सिग्मा 4 ग्रे0 नौ0 को 10 पेटी बीयर व एक पेटी शराब के साथ म0न0 सी 56 सिग्मा ग्रे0 नौ0 के साथ गिरफ्तार कराया। पुलिस द्वारा तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।