नोएडा। थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाङी स्कोरपियो व स्विफट डिजायर तथा 32 बोर पिस्टल बरामद किया है।
बता दें कि गत 29 फरवरी को हरौला बारात घर के सामने कुनाल डेढा पुत्र महेश, शेखर नागर, कपिल यादव, रिंकू भाटी व 4-5 अन्य अज्ञात द्वारा प्रापर्टी डीलिंग के वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण रामकुमार गिरि पुत्र दयाराम गिरि नि0- न्यू अशोक नगर दिल्ली के ऊपर जान से मारने की नियत से गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस बाबत मुकेश कुमार पुत्र दयाराम गिरि निवासी-न्यू अशोक नगर दिल्ली थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 174/2020 धारा 147/148/149/307 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
उक्त घटना के संबध में पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गोलचक्कर चौराहा से आज समय करीब 02.55 बजे प्रातः अभियुक्त 1.शेखर पुत्र महिपाल नि0 सी-2-72/बी न्यू अशोक नगर दिल्ली 2.कुनाल उर्फ लालू डेढा पुत्र महेश डेढा नि0- गुल्ला मोहल्ला म0न0-85 ग्राम चिल्ला दिल्ली 3. हिमांशु उर्फ रिंकू पुत्र रणवीर सिंह नि0 ई-337 गली न0-11 न्यू अशोक नगर दिल्ली, को उपरोक्त घटना में प्रयुक्त गाडी स्कोरपियो न0-यू0पी016-AX- 0707 व गाङी स्विफ्ट डिजायर न0-DL 5C J 9541 तथा एक अदद पिस्टल.32 बोर 02 कारतूस जिन्दा सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ पर रामकुमार गिरि से प्रापर्टी डीलिंग के व्यवसाय में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश होना तथा पूर्व मे भी झगङो के सम्बन्ध मे थाना न्यू अशोक नगर पर एक दूसरे के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराना तथा रामकुमार गिरि द्वारा अभियुक्त कुनाल डेढा के ऊपर जान लेवा हमला करना बताते हुए इसी रंजिश के कारण घटना करना बताया गया तथा घटना मे नामित के अतिरिक्त अजमल नि0-कल्याणपुरी दिल्ली व एक अन्य साथी जिसे कपिल जानता है, को घटना मे शामिल होना बताया है।
गिरफ्तारअभियुक्त
1. शेखर पुत्र महिपाल नि0 सी-2-72/बी न्यू अशोक नगर दिल्ली
2. कुनाल उर्फ लालू डेढा पुत्र महेश डेढा नि0- गुल्ला मोहल्ला म0न0-85 ग्राम चिल्ला दिल्ली
3. हिमांशु उर्फ रिंकू पुत्र रणवीर सिंह नि0 ई-337 गली न0-11 न्यू अशोक नगर दिल्ली
फरार अभियुक्त
1. अजमल नि0-कल्याणपुरी दिल्ली
2. कपिल पुत्र नरेश यादव नि0 न्यू अशोक नगर दिल्ली
3. एक अन्य अभि0 कपिल का साथी
बरामदगी का विवरण
1. एक गाडी स्कोरपियो न0-यू0पी016-AX- 0707घटना मे प्रयुक्त
2. गाङी स्विफ्ट डिजायर न0- DL 5C J 9541 घटना मे प्रयुक्त
3. एक अदद पिस्टल.32 बोर मय 02 कारतूस जिन्दा घटना मे प्रयुक्त
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान थाना सै0-20 नौएडा
2.उ0नि0 पवन कुमार थाना सै0-20 नौएडा
3. उ0नि0 महेश चौधरी थाना सै0-20 नौएडा
4. का0 153 विकास थाना सै0-20 नोएडा
5. का0 2162 अरूण थाना सै0-20 नोएडा।