भाजपा का घोषणा-पत्र झूठ का पुलिंदा: पंडित विनोद शर्मा


नोएडा। गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट पर ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पंडित विनोद शर्मा ने आज संसदीय क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया जिसमें जेवर सहित ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी व नोएडा कई गांव शामिल है।



ग्रेटर नोएडा के यूसुफपुर, चक शाहबेरी के उपवन सोसाइटी के आनंदपाल सिंह, बीएन चतुर्वेदी, पवन पांडे, केदार पुरोहित, वाई के सिंह, धर्मेश कुमार, बबलू सिंह आदि ने पंडित दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया और उन्हें टेलीविजन चुनाव चिन्ह पर अपना समर्थन देने की बात कही।
इस मौके पर पंडित विनोद शर्मा ने भाजपा के घोषणा- पत्र को जनता के लिए झूठ का पुलिंदा बताया और कहा की भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में जो वायदे किए हैं, वे जनता को धोखा देने और उससे कुछ अधिक नहीं है।
उन्होंने बताया कि देश में गरीबों को ध्यान में रखकर राष्ट्र की नीतियां नहीं बनाई जाती। आज देश के बड़े राजनीतिक पार्टियों द्वारा घोषणा - पत्रों में जो वादे किए जाते हैं, वे चुनाव जीतने के लिए किए जाते हैं। उससे आम जनता को फायदा नहीं मिलता। साथ ही उनमें एक ही संकल्प दिखता है, लोगों को मुफ्त प्रलोभन दो और चुनाव जीतो।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई अत्यधिक बढ़ रही है। राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ नहीं मिलता।



आज बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घराने पैदा किए जा रहे हैं। अस्पतालों में इलाज सुविधा पर्याप्त नहीं है। प्राइवेट अस्पताल लूटने में लगे हैं। अगर हमें और हमारी पार्टी को मौका मिलती है तो जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई भी बीमारी हो , ऑपरेशन, अस्पताल के खर्चे निर्धारित करेंगे और प्राइवेट अस्पताल की मनमानी पर रोक लगाएंगे।
पंडित विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, ताकि कार्पोरेट अस्पताल देश में बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां जातियों के आधार पर जनता को रिझा रहे हैं। बड़े दल अपनी राजनीतिक रोटी जाति के आधार पर सेंक रहे हैं। आज राष्ट्र सर्वोपरि नहीं रह गया है, बल्कि व्यक्ति, व्यक्ति विशेष और पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया है जिससे आम जनता पूरी तरह से पीड़ित है और चक्की में पीस रही है। आज आम जनता की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर संसदीय सीट पर हमारी पार्टी हक की लड़ाई लड़ेगी।
यहां किसानों की जमीन का विवाद अधिक है। इसका समाधान हम क्रमशः करेंगे।
उन्होंने दावा किया कि वे संसदीय क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं का निराकरण करेंगे। यहां रोजगार नहीं है। गरीबों के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी हो रही है।
पंडित विनोद शर्मा के साथ सुबोध कुमार मिश्रा, शिवा कांत झा, एनएन झा सहित अन्य लोग चुनाव प्रचार में शामिल रहे।