देश में कोविड19 की बढ़ती रफ़्तार, संख्या 5274 तक जा पहुंची
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या भारत में तेजी के साथ बढ़ रही है। देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 5,274 हो गई है। इस वायरस ने अब तक 149 लोगों की जान ले ली है। कुल 410 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5,194 पर पहुंच गई थी।


 

आज शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 305 लोग इस महामारी से पीड़ित हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। अंडमान निकोबार में 10 कोरोना पीड़ित हैं। अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 27 और बिहार में 38 लोग इस बीमारी से पीड़ित हुए हैं। बिहार में 1 एक की मौत की सूचना है, जबकि चंडीगढ़ में 18 और छत्तीसगढ़ में 10 लोग कोरोना से पीड़ित हैं।