एटा में रिटायर्ड पुलिसकर्मी निकला शराब तस्कर, हुआ गिरफ्तार

रिपोर्ट अनेश कुमार


 एटा। थाना मलावन पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान नियमों की अनदेखी कर शराब की तस्करी करते हुए एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर 13 पेटी देशी शराब व घटना में प्रयुक्त स्काॅर्पियो बरामद किया है।



 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में लागू लाॅक-डाऊन को प्रभावी बनाये जाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा स्काॅर्पियो से शराब की बिक्री करते हुए एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


आज मलावन पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की स्कोर्पियो में शराब को अवैध तरीके से बिक्री करने के उद्देश्य से ले जाते हुए एक अभियुक्त को करतला रोड़, लालडुंडवारा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह रिटायर्ड एसआईएमटी है। बरामद स्कार्पियो को चैक किया गया तो उसमें 13 पेटी शराब की बरामद की गई। इस संबंध में थाना मलावन पर मु.अ.सं- 41/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम व धारा 188, 270 भादवि पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त पेशकार सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी कमालपुर मई थाना सकीट जनपद एटा।