नोएडा में लॉक डाउन का उल्लंघन कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास करने वाले 2 आरोपी पकड़े गए

नोएडा। थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन कर पुलिस पर जान से मारने की नियत से गाडी चढाने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त गाडी सहित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके  कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ है।



 थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा सोमवार को  डीएनडी बैरियर पर दिल्ली की तरफ से आ रही गाडी जायलो रंग सिल्वर नम्बर डीएल 4 सी एन बी 4568 को रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी के चालक द्वारा गाडी को तेजी व लापरवाही से चलाकर जानबूझकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से गाडी चढाने का प्रयास किया गया तथा  बैरियर को तोडते हुए भाग गया।


 घटना के सम्बन्ध मे उ0नि0 सनत कुमार द्वारा थाना सेक्टर 20 पर मु0अ0स0 324/2020 धारा 279/427/188/307/353/34 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।


पुलिस ने रोहित शर्मा पुत्र पवन शर्मा, पुनीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह को घटना में प्रयुक्त गाडी जायलो समेत सै0 49 चौकी की सरफाबाद के सामने डिवाइडर के सामने पलट जाने के उपरान्त घायल अवस्था में उपचार हेतू जिला अस्पताल सै0 30 नोएडा दाखिल कराया गया। उपचार के बाद अभियुक्तो को दिनांक 21.04.2020 जिला अस्पताल से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त पुनीत सिंह के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित शर्मा पुत्र पवन शर्मा नि0 ईश्वर नगर थाना जगराव सिटी  जिला लुधियाना राज्य पंजाब व  2. पुनीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह नि0 356ध्7 एबी ईश्वर नगर थाना जगराव सिटी  जिला लुधियाना राज्य पंजाब है।