सेवादार अटेंशन तो फिर काहे का टेंशन

रिपोर्ट : अजय यादव



एटा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से निरंकारी मिशन के सेवादरो ने कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते  शहर एटा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा जब सूरज अपने चरम पर होता है, उस समय तेज धूप के बाद भी यह सभी सेवादार (पुलिसकर्मी) अपनी अपनी सेवाओं पर तैनात रहते हैं, ताकि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन हो सके और जल्द से जल्द कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से हमें निजात मिल सके।


ऐसे देश भक्तों की सेवा करने के लिए निरंकारी मिशन के सेवादारों ने संत महेंद्र पाल दुबे के नेतृत्व में एटा शहर में जगह-जगह पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय एवं बिस्कुट की सेवा प्रदान करते हुए  तमाम पुलिस कर्मचारी,  डॉक्टर्स, सफाई कर्मचारी सेवादरो को धन्यवाद किया। साथ ही इन सभी सेवादरो की सेवा करने का संकल्प लिया और कहा सेवादार अटेंशन तो फिर काहे की टेंशन।