विनय फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट कोविड- 19 पर दे रहा लगातार सेवा

नोएडा। विनायक फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से कोविड- 19 महामारी में लगातार जरूरत मंदो को भोजन व मास्को का वितरण किया जा रहा है। हर तरफ इंसान जहाँ अपने बारे में सोच रहा है,  शहर में कुछ सामाजिक संस्था व उनके कार्यकर्ता अपने जान जोखिम में डाल कर सेवा देे रहे हैं।



विनय फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट से  परविंदर यादव ने बताया कि समाज जब भी किसी आपदा से गुजरता है, तो हम सेवा भाव से कार्य करते हैं। विनय फाउंडेशन जगह- जगह जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए काम करता है। लॉक डाउन के उस दिन से संस्था लगातार भोजन वितरण व मास्क वितरण कर रहा है। संस्था का लक्ष्य सेवा ही धर्म है।