सेवा ही धर्म है, पथ पर आगे बढ़ रहा विनय फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट

नोइडा। विनय फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट ने सेवा ही धर्म के नारे के साथ सेवा में तत्पर है। लॉकडाउन पर जरूरत के समय लगातार जरूरत मंदो को भोजन व मास्क वितरण किया जा रहा है।



विनय फाउंडेशन की अगली तैयारी है कि अगर लॉकडाउन में छूट दी जाती है तो उस समय लोगो को लगातार जागरूक किया जाना जारी रहना चाहिए। हर तरफ इंसान अपने बारे में सोच रहा है, वहीं  शहर में  संस्था व उसके कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर सेवा कर रहे हैंं।


विनय फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट से गौरव यादव ने बताया कि समाज जब भी किसी आपदा से गुजरता है तो हम सेवा भाव से कार्य करते हैं। विनय फाउंडेशन जगह -जगह जरूरत मंदों को ध्यान में रखते हुए काम करता है। जिस  दिन से लॉकडाउन शुरू हुआ उस दिन से संस्था लगातार भोजन व मास्क वितरण कर रहा है। संस्था का लक्ष्य सेवा ही धर्म है। गौरव यादव ने बताया कि हम अपने कार्यकरताओं से साथ लगातार संपर्क करके करके बता रहे हैं कि वे पूर्ण सावधानी से लोगो को जागरूक करे।