नोएडा में कोरोना का रफ्तार जारी, आज 66 नए केस बढ़े


नोएडा। नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना केस रफ्तार पर है। आज जो यूपी स्वास्थ्य विभाग से सूची मिली है, उसके मुताबिक कोरोना का बढ़ते केस का अंदाज़ा खुद लग जाता है। तीसरे पायदान पर नोएडा चल रहा था, लेकिन एक पायदान उपर चढ़कर दूसरे नम्बर पर पहुंच गया है।


आज जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना के 66 नए केस मिले हैं। अबतक जिले में कोरोना से 3516 लोग ग्रसित हो गए हैं। फिलहाल स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या भी कब नहीं है आज जिले में 120 लोग फीस डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि 40 लोग कोरोना का ग्रास बन चुके हैं। 910 लोग एक्टिव हैं।