कमिश्नरेट नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, मोबाईल ग्रुप पर सांप्रदायिक मैसेज भेजने पर ग्रुप एडमिन व सदस्य को किया गिरफ्तार

नोएडा। सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने संबंधी मैसेज पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज बादलपुर में सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देने  संबंधी मैसेज को प्रकाशित करने वाले सदस्य एवं ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



 पुलिस ने बताया कि  व्हाट्स एप ग्रुप पर साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने वाले मैसेज को प्रसारित करने वाले एवं ग्रुप एडमिन के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर तत्परता के साथ थाना बादलपुर पुलिस द्वारा 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर  उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।


थाना बादलपुर क्षेत्र के एडवोकेट युसुफ नि0 ग्राम सादोपुर थाना बादलपुर द्वारा जय हिन्द नाम का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है,  जिसमें थाना बादलपुर पर तैनात उपनिरीक्षक सुनील कुमार व जनपद के अन्य अधिकारी भी सदस्य हैं।


आज उक्त व्हाट्स एप ग्रुप के एक सदस्य द्वारा कोविड 19 से सम्बन्धित भय का लाभ उठाते हुए एवं ग्रुप में अफवाह फैलाने के  व साम्प्रदायिक हिंसा को बढावा देने के उद्देश्य से एक मैसेज व वीडियो को पोस्ट कर ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गयी थी।  सर्तक पुलिस अधिकारियों ने जो इस ग्रुप के सदस्य थे, उक्त मैसेज का तत्परता से संज्ञान लेते हुये कार्यवाही किया है।
 
गिरफ्तार अभियुक्त ग्रुप एडमिन युसुफ खान पुत्र स्व0 काले खाँ  नि0 म0 न0-228 ग्रा0 सादौपुर थाना बादलपुर जनपद गौतम बुद्ध नगर व सदस्य फिरोज खान पुत्र अनवर खाँ नि0 ग्रा0 लुहारली थाना दादरी जनपद गौ0बु0नगर है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 98/20 धारा 153बी भादवि व 67 आईटी एक्ट थाना बादलपुर में पंजीकृत किया गया है।