जनपद सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों का एडवाइजरी जारी

नोएडा।
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत DND टोल दिल्ली सीमा से जनपद सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई है तथा डीएनडी लूप पर दिनों दिन बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत 19 मार्च से से DND पर प्रयोगात्मक रुप से निम्नानुसार वाहनों का संचालन किया जायेगा।
1- नॉएडा से दिल्ली जाने वाला यातायात वर्तमान व्यवस्था के अनुसार सीधे DND टोल बूथ से दिल्ली में प्रवेश करेगा।
2- रजनीगंधा से DND होकर वाया चिल्ला रेड लाइट होते हुए अक्षरधाम जाने वाला यातायात टोल बूथ से पहले नोएडा की ओर बने यू-टर्न से होते हुए अपने गंतव्य को जाया जा सकेगा।
3- दिल्ली से आने वाला यातायात वापस दिल्ली जाने ले लिए DND टोल से दिल्ली की ओर नये बनें यू टर्न से वापस जाना होगा।
4- दिल्ली से नोएडा जाने वाला यातायात DND टोल प्लाजा पर बीच में बने 3 बूथ का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे, जबकि मोटरसाइकिल वाहन चालक बाये ओर खुले हुए टोल से जा सकेंगे।
सुगम व सुलभ यातायात व्यवस्था हेतु किये जा रहे प्रयोगात्मक प्रयास व आगामी चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिगत सहयोग करे तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।