प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा को बड़ा तोहफा दिया

 


 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन का विस्तार करने नोएडा पहुंचे। यहां वह 6।6 किलोमीटर लंबे नोएडा सिटी सेंटर- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड का शुभारंभ करेंगे। पूरी तरह एलिवेटेड खंड पर छह स्टेशन हैं - सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी।


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप यहां मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं और वहां कुछ लोगों की नींद हराम हो रही है। कभी नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूट, अथॉरिटी और टेंडर में होने वाले नए नए खेल और जमीन घोटालों की वजह से बनी खबरों के कारण होती थी। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास की परियोजनाओं से होती है।


मोदी ने अपने भाषण में क्या क्या बात कही जाने


-कभी नोएडा की पहचान सरकारी धन की लूट, अथॉरिटी और टेंडर में होने वाले नए-नए खेल और जमीन घोटालों की वजह से बनी खबरों के कारण होती थी। आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पहचान विकास की परियोजनाओं से है।
-2014 से पहले मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्रियां थी। आज करीब सवा सौ फैक्ट्रियां देश में मोबाइल बना रही हैं। इसमें से बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां नोएडा में हैं।



-जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने जा रहा है। अब अगले कुछ हफ्तों में उड़ान योजना के तहत जल्द बरेली से भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी।



-एक पावर प्लांट यूपी के ही बुलंदशहर के खुर्जा में लग रहा है और दूसरा बिहार के बक्सर में।



-हमारी सरकार 21वीं सदी में देश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान रखते हुए अनेक क्षेत्रों में काम कर रही है। पहले की सरकारों ने पावर सेक्टर और देश की ऊर्जा जरूरतों को नजरअंदाज किया था।



-कानपुर में पनकी पावर प्रोजेक्ट में 40-40, 50-50 साल पुरानी हो चुकी मशीनों से ही काम लिया जा रहा था।


-नतीजा ये था कि जो बिजली वहां बन भी रही थी, उसकी कीमत 10 रुपये प्रति यूनिट आ रही थी।



-हमने चार चीजों पर फोकस किया, चार अलग-अलग स्तरों पर काम किया- प्रोडक्शन (Production), ट्रांसमिशन (Transmission), डिस्ट्रीब्यूशन (Distribution), कनेक्शन (Connection)।



-जिस कोयले के आवंटन में देश में करोड़ों का घोटाला हुआ था, उसी कोयले की नीलामी के लिए हमारी सरकार ने देश को एक पारदर्शी और आधुनिक व्यवस्था दी। भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करते समय हमने 2022 तक 175 गीगावॉट clean energy के उत्पादन क्षमता जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है।



-हमारा सपना है One World, One Sun और One Grid।



-18 हजार से ज्यादा ऐसे गांव जहां आजादी के इतने वर्षों बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी, उन्हें हमारी सरकार ने बिजली से जोड़ा।


-हम भी अगर पुरानी रफ्तार से चलते तो इतनी ज्यादा क्षमता जोड़ने में दशकों लग जाते, लेकिन नया भारत अब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।


-अब तक देश भर में लगभग 150 करोड़ LED बल्ब वितरित किये गए है और इससे लोगों के बिजली बिलों में भी बचत हो रही है। नोएडा में आज एक और महत्वपूर्ण काम हुआ है।


-देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हमारी सभ्यता से जुड़े अहम स्थान दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियॉलॉजी का एक भव्य कैंपस यहां बनकर तैयार हुआ है। साथ ही, 25 एकड़ में फैला ये परिसर भारत के गौरवशाली अतीत के अनुकूल है।


-हमारे गौरवशाली देश के इतिहास ने सैकड़ो वर्ष तक गुलामी का कालखंड देखा, विरासत को नष्ट होते देखा है। इसके अध्ययन में आर्कोलोजी का महत्व है। काशी में भोले बाबा के 40 से ज्यादा मंदिरों को लोग दबोच के बैठे थे। अब मंदिरों को सहेजा जा रहा है।


-हमारी सरकार में लेने-देने वाली संस्कृति पर पूरी सख्ती के साथ निपटा जा रहा है और योजनाओं को संपूर्णता के साथ, सामान्य मानवी के हित में बनाया जा रहा है।


-इसी कारण हर भ्रष्ट को मोदी से कष्ट है और वो आज इस चौकीदार को गाली देने के कॉम्पटीशन में जुटे हैं


-उरी के बाद हमसे सबूत मांग रहे थे। पुलवामा हमला हुआ तो भारत के वीरों ने जो काम किया ऐसा काम दशकों तक नहीं हुआ। हमारे वीरों ने आतंकियों को उनके घर में घुस के मारा है।


-भारत कभी नहीं भूल सकता कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने आतंकी हमला किया था। सारे सबूत पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं की तरफ जा रहे थे।