सेक्टर 34 में भागवत कथा शुरू

नोएडा। प्रथम दिन आज श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह व्यासाचार्या सुश्री मुरलिका जी (मान मंदिर बरसाना,मथुरा)जी के मुखारबिंद से प्रारंभ हुआ। सुबह 11 बजे कलश यात्रा सेक्टर 34 के शिव मंदिर से शुरु हो कर कथा स्थल पर समाप्त हुई।



सर्वप्रथम 251महिलाओं ने कलश को धारण किया।। साय 4 बजे कथा प्रारंभ हुई जिसमें भागवत महत्व, नारद चरित्र कुंती स्तुति भीष्म स्तुति का गुण गान सम्पन्न हुआ। यह भागवत कथा सेक्टर 34 नोयडा,बी -2 पार्क (नर विहार पार्ट-1)के सामने श्री राधा रानी भागवत सेवा समिति (नोयडा)द्वारा आयोजित किया गया।



 भागवत ज्ञान यज्ञ में आज के मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री देवी एवम श्री रामधारी अग्रवाल, श्रीमती नेहा अग्रवाल एवम श्री मुकेश अग्रवाल जी दैनिक यजमान श्रीमती सुमन शर्मा श्री विकास शर्मा। शामिल रहे।



इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण व आयोजक उपस्थित थे।