ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड ने उमापति दुबे को गलत जन्म प्रमाण पत्र दिखाकर किया जबरन रिटायरमेन्ट

नई दिल्ली। ईस्टर्न कोल्ड फील्ड लिमिटेड द्वारा एक जन्मतिथि प्रमाण पत्र को बदलकर जबरन रिटायर कर देने का मामला प्रकाश में आया है।


मिली जानकारी के अनुसार, यक्त कंपनी द्वारा पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात उमापति दुबे पुत्र स्व.इंद्रदेव दूबे मूल निवासी जिला बलिया के जन्मतिथि को बदलकर समय से पहले ही उनका रिटायरमेंट कर दिया गया। बार-बार जन्म तिथि को दुरुस्त करने की मांग को अनदेखी किया गया। इतना ही नहीं आरटीआई के जवाब भी नहीं दिए गए।



प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमापति दुबे पंप ऑपरेटर के पद पर प्योर सीतलपुर कोलियरी, शंकरपुर अंकोला एरिया जिला वर्द्धमान में नियुक्त थे। उन्होंने 29. 5 .1968  से नौकरी करना शुरू किया था। जब वे 18. 11. 1976 को  अवकाश पर अपने गांव में थे तो उनकी अनुपस्थिति में विभाग के किसी शातिर व्यक्ति ने उनके जन्म तिथि को मनमानी तरीके से बदल दिया। उनकी जन्मतिथि 1.12. 1940 की जगह 1. 7. 1937 कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि कंपनी ने उन्हें समय से पहले ही रिटायर कर दिया। जबकि 3 वर्ष 9 माह 21 दिन बाद उन्हें रिटायर किया जाना था।


 उमापति दुबे की जन्मतिथि स्कूल के कक्षा 5 के प्रमाण पत्र से स्पष्ट है कि उनकी जन्मतिथि 1.12.1940 है। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो उन्हें  29.5.1987 को फार्म नंबर  69 दिनांक 14.3.1987 को उन्हें जन्म प्रमाण पत्र देने को कहा गया। तब उन्होंने कक्षा 5 का प्रमाण पत्र दिया। लेकिन उन्हें बिना मेडिकल परीक्षण के ही गलत प्रमाण पत्र मान लिया गया। उन्हें कहा गया कि कक्षा 5 का प्रमाण पत्र मान्य नहीं है। आपको दसवीं का प्रमाण पत्र देना होगा।


चूंकि उनके पास 5 वीं का ही प्रमाण पत्र था। उस प्रमाण पत्र को न मानकर उन्हें गलत जन्मतिथि 1.7.1937 के आधार पर 10. 2 1997 को रिटायर कर दिया गया। उन्होंने गलत जन्मतिथि को दुरुस्त करने की बार-बार अपील की।  बावजूद भी उसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तथा उनके रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की उच्चस्तरीय जांच भी नहीं की गई।


उमापति दुबे को कंपनी के महाप्रबंधक द्वारा उन्हें सूचित किया गया कि उनकी जन्मतिथि 18.11. 1976 के उनके बी रजिस्टर में 18. 11 1930 अंकित थी। जबकि मेडिकल बोर्ड ने उनकी जन्मतिथि 1.7.1937 निर्धारित किया।


इस बाबत उमापति दुबे ने विभाग के सभी दरवाजे को खटखटाया है, लेकिन उन्हें ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा समय से पहले उनके रिटायरमेंट पर को एक्शन नहीं लिया। न उन्हें इसके एवज में  क्षति पूर्ति ही दी गई।


सवाल है कि एक व्यक्ति का तीन जन्मतिथि कैसे संभव है? इस सवाल के घेरे में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड है। वह सही जन्मप्रमाण पत्र जो प्राथमिक विद्यालय द्वारा जारी है, उसे नहीं मान रहा। जबकि कंपनी के द्वारा जारी परिचय पत्र में उनकी जन्मतिथि 1.12.1940 ही दिखाया गया है। इसे भी कंपनी झुठला रहा है।