नोएडा सीईओ से मिला नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल

नोएडा।  नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल चौधरी वेदपाल सिंह के नेतृत्व में नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया रितु माहेश्वरी  से मुलाकात कर  नोएडा ट्रांस्पोर्ट नगर  में प्लॉटों से बंचित रहे ट्रांसपोर्टरों को जल्दी से जल्दी प्लॉट देने की मांग की।  इसके साथ, साथ सेक्टर 69में आवंटित ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली,पानी, सीवर लाइन के साथ,साथ होटल ढाबे ,चाय की दुकान,पेट्रोल पम्प सीएनजी पम्प,धर्म कांटा  स्परपार्ट की दुकान आदि जनसुविधा देने की मांग की।



चौ. वेदपाल सिंह ने कहा कि अगर ट्रांसपोर्टरों को  यह सब सुविधाएं मिल जाती हैं, तो बड़ा काम होगा।  इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट अपने प्लॉट में भवन निर्माण कार्य शुरू कर देंगे।


इस मौके पर मुख्य तौर से प्रतिनिधि में हाजी हिशामुदिं,महावीर नागर,अशोक कुमार शर्मा ,निरंकार जी,कालू राम शर्मा,शिव कुमार गुर्जर , सुन्दर नागर आदि  ट्रांसपोर्ट मौजूद थे।