पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 5 अभियान चला, वाहन चालकों में हड़कंप


नोएडा। आज जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आपरेशन क्लीन 5 अभियान आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से 3 घंटे तक चलाया गया। यातायात को सुगम करने के लिए अवैध पार्किंग/नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी।



इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक -3 , क्षेत्राधिकारी - 7, थाना प्रभारी - 11, टी आई - 4, उपनिरीक्षक- 55, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल - 160 नियुक्त किये गये । यह अभियान जनपद में नगर क्षेत्र में उधोग मार्ग से एचसीएल तिराहे तक , सेक्टर 18 मार्केट, अटटा मार्केट , सेक्टर 62, छलेरा से सेक्टर 37 अण्डरपास तक तथा देहात क्षेत्र में अल्फा कामर्शियल बेल्ट तथा जगतफार्म में चलाया गया।


आज की कार्यवाही में 197 चार पहिया वाहनों को टो किया गया , 1203 चार पहिया वाहनो का चालान किया गया , 1204 चार पहिया वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 65 वाहनों का व्हील क्लैम्प चालान किया गया जिनसे 25000 रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया।
अभियान के दौरान कुछ वाहन स्वामियों द्वारा पुलिस के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया तथा विरोध किया गया जिसके बावजूद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूरी शालीनता के साथ अभियान को चलाया गया। साथ ही लोगों द्वारा अभियान की सराहना भी की गयी।