सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन केक काटकर मनाया


नोएडा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज सेक्टर 31 नोएडा स्थित निठारी गांव में केक काटकर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य , स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की।


इस मौके पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, सपा नेता अर्जुन प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे।