स्वतंत्र देव सिंह बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश की कमान स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी है. यह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है. ज्ञात हो कि स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे.



महेंद्र नाथ पांडे  चूंकि अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और बीजेपी की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में राव साहेब पाटिल की जगह अब चंद्रकांत पाटिल को पार्टी अध्यक्ष बनाया है.