फ़िल्म शोले के पात्र बीजू खोटे अर्थात कालिया का निधन

मुम्बई।  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे विजू खोटे  का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजू कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज मुंबई में अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार आज कर दिया जाएगा।

विजू खोटे को फिल्म शोले में 'कालिया' की बेहद लोकप्रिय भूमिका के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने डायलॉग, 'सरदार मैने तुम्हारा नमक खाया है' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा अभिनेता ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी काम कर तारीफें बटोरी हैं।
वीजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की। वह हिंदी के अलावा मराठी फिल्म इंडस्ट्री में 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके थें। शोले के अलावा फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में उनके किरदार 'रॉबर्ट' को आज भी याद किया जाता है।