नोवरा ने आज शहर के जाने- माने शख्सियत को किया सम्मानित

नोएडा। नोएडा में नोवरा ने शहर के जाने - माने और काबिलियत रखने वाले समाज सेवी, पत्रकार और उद्यमी को सम्मानित किया।



नोवरा द्वारा आज शहर की अपनी मीडिया हाउस टेन न्यूज़ के संस्थापक और शहर की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने , आम जनता की आवाज़ बनने , उन्हें शक्तिशाली बनाने का बीड़ा उठाने वाली शख़्सियत श्गजानन माली को  सम्मान प्रदान कर गौरवान्वित किया।



इसी कड़ी में  शहर की नस नस को पहचानने वाले वरिष्ठ पत्रकार , चिंतक और ग्रामीण समस्याओं को नोवरा के साथ उठाने वाले इसी माटी के लाल , हाल में नवभारत टाइम्स राष्ट्रीय समाचार पत्र के साथ जुड़े विनोद शर्मा को नोवरा सम्मान प्रदान किया गया।



नोवरा ने  नोएडा के गांधी कहे जाने वाले नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना को नोवरा सम्मान दिया। अपने जीवन को समाज के प्रति समर्पित कैसे किया जाता है, यह कोई महेश सक्सेना सर सीखे।



नोवरा संस्था द्वारा आज शहर के आर्थिक विकास में , उसके व्यवसायियों और उद्यमियों की समस्याओं को उठाने में आगे रहने एवं इसके साथ साथ समाजिक कार्यों में हमेशा शहर के लिए कुछ कर गुज़रने वाले एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन को नोवरा सम्मान प्रदान किया। इस दौरान शहर के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत श्री अशोक श्रीवास्तव भी वहाँ मौजूद रहे।