प्लास्टिक वेस्ट से बना दुनिया का सबसे बड़ा गांधी चरखा नोएडा में हुआ तैयार, 2 अक्टूबर से देख सकते हैं आप
 

नोएडा। गांधी जी के नाम के साथ उनका चरखा भी विख्यात रहा है। अब उनके चरखा तो रोजगार परक नहीं रहे, अपितु उसे मशीनों ने अपने में समेट लिया है। अलबत्ता, गांधी जयंती पर अवश्य उनका चरखा जनता के बीच दर्शनीय बन जाता है।


 

नोएडा के सेक्टर-94 में तो  महामाया फ्लाईओवर के पास प्लास्टिक वेस्ट से दुनिया का सबसे बड़ा चरखा बनाया गया है। यह निर्माण नोएडा प्राधिकरण द्वारा किया गया है। यह चरखा 14 फुट ऊंचा, 20 फुट लंबा और आठ फुट चौड़ा है।

इस बाबत नोएडा प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि यह चरखा 1650 किलोग्राम वजनी है और इसके निर्माण में 1260 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट से किया गया है। उन्होंने बताया कि नोएडा में 11 सितम्बर से प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान अभियान चलाया गया है। इस अभियान में जमा हुए प्लास्टिक वेस्ट से ही यह चरखा बनाया गया है। यह चरखा दो अक्टूबर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

बहरहाल, अब कचरे का उपयोग हो रहा है, यह संतोष की बात है। 2 अक्टूबर को अवश्य इस कचरे के चरखे का दर्शन करना न भूलेंगे।